नानपारा बहराइच बाईपास हाईवे पर रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गल्ला मंडी के पास सड़क किनारे मिले शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नानपारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की जेब से कोई फोन या पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत होता है, क्योंकि मृतक के सिर पर गंभीर चोटें हैं। हालांकि, गहन जांच के दौरान मृतक के हाथ पर ‘मिथिलेश’ लिखा हुआ पाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को नानपारा क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर चार अन्य मौतों की सूचना भी मिली थी।
नानपारा हाईवे पर मिला अज्ञात शव:पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









