Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त-लाठीचार्ज का मामला:महराजगंज बार एसोसिएशन ने राज्यपाल...

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त-लाठीचार्ज का मामला:महराजगंज बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को सौंपा विरोध ज्ञापन


महराजगंज अधिवक्ता सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, राजभवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भेजा गया। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में बताया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई से अनेक अधिवक्ताओं के समक्ष गंभीर आर्थिक एवं व्यावसायिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अपने अधिकारों और समस्याओं को शांतिपूर्वक ढंग से रखने वाले अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधि के शासन की भावना के विपरीत है। इस घटना से पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समाज आहत और क्षुब्ध है। अधिवक्ताओं के सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा करना शासन एवं प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी के माध्यम से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप मिश्र, महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अरविंद प्रताप निषाद, घनश्याम तिवारी, अरुण कुमार सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, कैलाश अग्निहोत्री, पवन कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, दया शंकर चौधरी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments