Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएचओ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:तीन माह से मानदेय और...

सीएचओ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:तीन माह से मानदेय और अन्य भुगतान लंबित


बहराइच। चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सीएचओ कर्मचारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि मानदेय के अलावा इंक्रीमेंट, एरियर और पिछले छह माह से पीबीआई (परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव) का भुगतान भी लंबित है। इस वित्तीय अनियमितता के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएचओ कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पूर्व में अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। हालांकि, अब तक किसी भी उच्च अधिकारी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग द्वारा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लगातार उपेक्षा के कारण उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में विनीत कुमार, जवाहर लाल साहू, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, अक्षय उपाध्यक्ष, राकेश पाल, रूपेंद्र सिंह, सरिता यादव, मोहिनी, प्रियांशी गौतम, अनामिका, नेहा सिंह और पूनम सहित कई अन्य सीएचओ कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments