Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में चुनावी रंजिश पर मारपीट:आधा दर्जन से अधिक घायल, दोनों पक्षों...

छावनी में चुनावी रंजिश पर मारपीट:आधा दर्जन से अधिक घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

छावनी थानाक्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। रानी बगिया के पास हुई इस घटना में लाठी-डंडे चले, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण धन प्राप्त वर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले लल्लू चौधरी और अनुराग के बीच चुनावी सरगर्मी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पुष्टि की कि यह घटना चुनावी कटाक्ष से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से चरथी भट्ट निवासी अनुराग भट्ट और जयशंकर घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि लल्लू चौधरी और विवेक चौधरी सहित कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने अनुराग भट्ट की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि लल्लू चौधरी, विवेक चौधरी, राजू, मुकेश, घिसियावन, विनोद, नारायण और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। चरथी गांव में लल्लू चौधरी प्रधान प्रतिनिधि हैं और कई बार प्रधान रह चुके हैं। आगामी पंचायत चुनाव से पहले इसी चुनावी सरगर्मी के कारण यह मारपीट हुई। प्रधान प्रतिनिधि लल्लू चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार पंचायत चुनाव को लेकर कुछ लोग गांव में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार की तहरीर पर अनुराग भट्ट, मुकेश भट्ट, जयशंकर, विजय कुमार, शुभम शर्मा, आकाश भट्ट सहित 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments