खेसरहा क्षेत्र के घोसियारी स्थित किसान जन सेवा फिलिंग स्टेशन इंडियन पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पंप कर्मियों ने मौके पर तुरंत व्यवस्था संभाली और वाहनों को कतारबद्ध कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें लगातार लगी रहीं। पंप मालिक राम मणि मिश्रा ने बताया कि पंप पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील की। मिश्रा ने कहा कि यदि उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें, तो किसी प्रकार की कमी नहीं होगी और सभी को आसानी से तेल मिलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी बारी आने पर ही तेल भरवाने की अपील की।
घोसियारी पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:वाहनों की लंबी कतार से लगा जाम, पर्याप्त ईंधन का दावा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












