श्रावस्ती जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिनगा में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 125 युवाओं का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में दो प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें डेनसो (Denso) कंपनी में 23 और संसेरा (Sansera) कंपनी में 102 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है। दरअसल आईटीआई भिनगा में आयोजित इस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से कुल 174 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार (इंटरव्यू) और तकनीकी परीक्षणों के माध्यम से अपनी योग्यता साबित की। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने कंपनी प्रतिनिधि ध्रुव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उद्योगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्लेसमेंट प्रभारी पवन मलिक, विनोद कुमार गौतम और सर्वेश सिंह सहित संस्थान के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। संस्थान प्रशासन ने जानकारी दी कि आईटीआई भिनगा में हर महीने नियमित रूप से कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाते हैं, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थी के चेहरे रोजगार मिलने से खिल उठे।
आईटीआई भिनगा में 125 युवाओं का नौकरियों में चयन:कैंपस प्लेसमेंट में कई राज्यों के अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












