#बस्ती_न्यूज
विद्युत विभाग ने बनकटी नगर पंचायत में बिजली संकट से निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने नगर पंचायत को प्राथमिकता देते हुए देइसाड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महादेवा और बानपुर फीडर की ग्रामीण आपूर्ति बंद कर दी है। इस फैसले के बाद से ग्रामीण इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बनकटी नगर पंचायत में इस समय ओवरलोड की गंभीर समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत में बिजली की सप्लाई को सुचारू और नियमित रखने के लिए ही महादेवा और बानपुर फीडर को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, विभाग के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल शहरी और नगर पंचायत क्षेत्र को फायदा पहुंचा रहा है और गांवों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रात 11:50 बजे तक बहाली का दावा, भड़के उपभोक्ता बिजली विभाग ने सफाई देते हुए कहा है कि अत्यधिक लोड की वजह से यह आपातकालीन कटौती करनी पड़ी है। विभाग ने दावा किया है कि रात 11:50 बजे तक प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उमस और गर्मी से बेहाल ग्रामीणों ने दी चेतावनी भले ही विभाग जल्द बिजली आने का दावा कर रहा हो, लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ था। भीषण और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग की इस लचर व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं और चेतावनी दी है कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी नगर पंचायत को प्राथमिकता:महादेवा और बानपुर फीडर की बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












