Homeदेश (National)देशभर में मेडिकल शॉप बंद, दवाइयों के लिए परेशान लोग, कब मिलेंगी...

देशभर में मेडिकल शॉप बंद, दवाइयों के लिए परेशान लोग, कब मिलेंगी दवाएं?

देशभर में आज केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इस हड़ताल का असर कई राज्यों में मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों पर देखने को मिल सकता है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स के विरोध में बुलाया गया है। AIOCD ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री, कॉर्पोरेट डिस्काउंटिंग और नकली दवाओं की बिक्री रोकने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर के 12 लाख से ज्यादा केमिस्ट इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर कारोबार पर असर पड़ रहा है और कई ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों से प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां मेडिकल स्टोर बंद नजर आए। दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ जैसे शहरों में बहुत कम ही दुकानें आज खुली हैं।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा ने किडनैपिंग और रेप के लगाए आरोप, अब सामने आई शादी की तस्वीरें

सुरक्षा को बताया खतरा

AIOCD का आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना सही मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं बेच रहे हैं। संगठन का कहना है कि इससे मरीजों की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है। केमिस्ट संगठनों ने यह भी कहा कि कई जगह दवाओं की स्टोरेज और सप्लाई से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं हो रहा।

बंद रहेंगी केमिस्ट की दुकानें

हड़ताल को लेकर कई राज्यों में मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना जताई गई है। संगठन ने दावा किया है कि इस प्रोटेस्ट के तहत देशभर में 12,50,000 केमिस्ट जुड़े हुए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने दावा किया है कि जरूरी दवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

12 राज्यों में खुलेंगी दुकानें

रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फार्मेसी एसोसिएशन ने इस हड़ताल से दूरी बना ली है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्य शामिल बताए जा रहे हैं। इन राज्यों में कई मेडिकल स्टोर खुले रहने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: जमानत पर बाहर आया रेप का आरोपी, स्वागत हुआ, फिर हो गई FIR

क्या आपको नहीं मिलेंगी दवाएं?

सरकार का कहना है कि मरीजों को जरूरी दवाएं मिलती रहें, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कई जगह अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर और 24 घंटे खुलने वाली फार्मेसी को सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र FDA ने हड़ताल को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाए हैं। लोगों को दवाओं की दिक्कत होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में ड्रग कंट्रोल विभाग ने अधिकारियों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत चलने वाले जन औषधि केंद्र खुले रखने की तैयारी की गई है। सरकार का कहना है कि अस्पतालों और जरूरी सेवाओं में दवाओं की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। केमिस्ट संगठनों की मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। उनका कहना है कि बिना नियंत्रण के ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार को प्रभावित कर रही हैं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments