HomeUncategorizedमहराजगंज: सोनौली चौकी इंचार्ज गौरव यादव निलंबित।*

महराजगंज: सोनौली चौकी इंचार्ज गौरव यादव निलंबित।*

*नेपाली नागरिक से जुड़े व्हाट्सएप चैट विवाद में SP की बड़ी कार्रवाई।*

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली थाना क्षेत्र से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली चौकी इंचार्ज गौरव यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कड़े कदम के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामला एक नेपाली नागरिक को चौकी में बिठाने और उसके बाद सामने आए एक कथित व्हाट्सएप चैट विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी मामले में पूछताछ के सिलसिले में एक नेपाली नागरिक को सोनौली पुलिस चौकी पर लाकर बिठाया गया था। इसी दौरान उस नागरिक से जुड़ी कुछ व्हाट्सएप चैटिंग और संवेदनशील बातचीत का मामला सामने आया, जिसने तूल पकड़ लिया। नेपाली नागरिक ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए इसकी सीधी शिकायत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी से की। सीमाई क्षेत्र का मामला होने और शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए।पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में चौकी इंचार्ज के स्तर पर मामला गंभीर और संदिग्ध पाया गया। इसके बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासनहीनता और कार्यप्रणाली में लापरवाही को लेकर गौरव यादव को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, इस पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच अभी भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्ण जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक व दंडात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।
> “विभाग में अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार या कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को अत्यंत संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।”
> *— पुलिस प्रशासन (आधिकारिक वक्तव्य)*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments