HomeHealth & Fitnessपाड़ू वन में पुलिस-मवेशी चोरों की मुठभेड़,

पाड़ू वन में पुलिस-मवेशी चोरों की मुठभेड़,

ललितपुर। थाना नाराहट पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, पल्सर बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना नाराहट में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026 धारा 303(2) भादवि के तहत वांछित अभियुक्त अरवाज पुत्र आजाद निवासी उत्तमधाना थाना जाखलौन को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके साथी हासिम पुत्र शौकीन को पाड़ू वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि ग्राम दौलतपुर निवासी पीड़ित ने तीन भैंस, एक पड़ा और एक पड़िया चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पाड़ू वन के जंगलों में छिपे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरवाज के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी हासिम मौके पर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में रेकी कर पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी किए गए मवेशियों को दूसरे जिलों में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा 9,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

IMG-20260521-WA0018

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments