#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र स्थित अजगवा जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन माफियाओं ने लगभग 160 कीमती सागौन के पेड़ों को काटकर गायब कर दिया है। इस घटना ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित सागौन के पेड़ों की कटान कई दिनों तक जारी रही। जंगल में दिन-रात आरी की आवाजें सुनाई देती रहीं, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पेड़ों को काटने के बाद, अब जेसीबी मशीनों का उपयोग करके उनकी जड़ों को भी उखाड़ा जा रहा है, ताकि अवैध कटान के सभी सबूत मिटाए जा सकें। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लाखों रुपये के इस अवैध कारोबार में विभागीय मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान संभव नहीं है। उनका कहना है कि जब जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की है, तो इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कैसे काटे गए। क्षेत्र में चर्चा है कि गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं। आरोप है कि वन माफियाओं को थानाध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है और उन्हीं के संरक्षण में 160 पेड़ों की कटान हुई है। जानकारी मिलने पर होगी कार्रवाई इस मामले में, गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने दिया आश्वासन वन रेंजर सोनल वर्मा ने बताया कि मौके पर जांच की गई है और आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पर्यावरण प्रेमियों ने व्यक्त की चिंता पर्यावरण प्रेमियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार हरियाली बढ़ाने और वृक्षारोपण के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बस्ती के जंगलों में खुलेआम हरियाली का विनाश किया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के अजगवा जंगल में 160 सागौन के पेड़ कटे:पर्यावरण प्रेमियों ने व्यक्त की चिंता, वन विभाग पर उठाए सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












