श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत नासिरगंज कस्बे में भीषण गर्मी के कारण बिजली के तारों में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तारों में आग लगने के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने आम जनजीवन को और मुश्किल बना दिया है। बिजली न होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लाइनमैन करन सिंह ने बताया कि खराब तारों को ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से जारी है।
नासिरगंज में बिजली के तारों में लगी आग:श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में आपूर्ति ठप, गर्मी बनी वजह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












