महराजगंज की निचलौल नवीन मंडी में चल रहे विकास कार्य विवादों में घिर गए हैं। व्यापारियों ने सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। सबसे बड़ी समस्या बिजली कनेक्शन काटे जाने से उत्पन्न हुई है, जिससे दुकानदारों में भारी नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। भीषण गर्मी के कारण दुकानों में अंधेरा छा गया है और फ्रिज, कूलर जैसी आवश्यक मशीनें बंद पड़ी हैं। इससे फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खराब हो रही है, जिससे व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कई बार मंडी समिति के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि अधिकारी केवल विकास कार्यों का दावा कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर व्यापारी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मंडी परिसर में टूटी सड़कें, उड़ती धूल और बिजली कटौती के कारण ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदार संजय गुप्ता, संजय मद्धेशिया और दीपू जायसवाल ने बताया कि विकास कार्यों के दौरान व्यापारियों की सुविधाओं और सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली काटने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में नगर विद्युत उपकेंद्र के जेई नन्हकू वर्मा ने बताया कि मंडी समिति की ओर से बिजली कनेक्शन काटने के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली कटौती का निर्णय मंडी समिति के अधिकारियों द्वारा लिया गया था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल मंडी में बिजली कटी, व्यापार ठप:विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, व्यापारी परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












