महराजगंज नगर पालिका परिसर स्थित पीजी कॉलेज के सामने पिछले लगभग 15 दिनों से कूड़े का ढेर जमा है। इस कारण स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते कूड़े से उठ रही दुर्गंध से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क किनारे पड़े कूड़े में सड़ रहे अपशिष्ट से लगातार बदबू फैल रही है, जिससे दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को भी नाक ढंककर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि समय पर सफाई न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगरवासियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश है। मुकेश कश्यप, कृष्णा, राहुल और नींबू वाले सहित कई लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पीजी कॉलेज के सामने 15 दिन से कूड़ा जमा:बदबू से राहगीर, दुकानदार परेशान; संक्रमण का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












