#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज मंडल के शक्ति केंद्र सेठा की बैठक रविवार को संपन्न हुई। शक्ति केंद्र प्रमुख सुशील उपाध्याय ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठित होकर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होता है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी की आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। शक्ति केंद्र प्रमुख सुशील उपाध्याय ने बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान साहब जी निषाद, शक्ति केंद्र प्रभारी दिग्विजय चौबे, शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा, बुद्धि सागर दुबे, सतीश उपाध्याय, बृजेंद्र दुबे, हरिराम चौहान, कन्हैया लाल चौधरी, महीपत यादव, राम सुंदर कनौजिया, कमलेश चौधरी, फूलचंद निषाद, विजय चौबे एवं राम नया निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाजपा शक्ति केंद्र सेठा की बैठक संपन्न:बस्ती के कप्तानगंज में जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












