Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली में सड़क किनारे कूड़े का अंबार:एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, सफाई व्यवस्था बदहाल

सोनौली में सड़क किनारे कूड़े का अंबार:एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, सफाई व्यवस्था बदहाल


सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। वार्ड नंबर छह, गांधी नगर में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर में सफाई पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कचरा उठाने के बजाय सड़क पर फेंका जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुंह ढककर निकलने को मजबूर हैं। सोनौली नगर पंचायत के सिद्धार्थनगर वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से एक एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया गया था। इसका उद्देश्य पूरे नगर के कचरे को वहीं एकत्रित और संसाधित करना था। हालांकि, यह सेंटर निष्क्रिय पड़ा है और सफाईकर्मी कचरा सीधे सड़क पर डाल रहे हैं। अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। यादव ने कहा कि जल्द ही वार्ड की सफाई करवाई जाएगी और एमआरएफ सेंटर को सक्रिय किया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments