Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर थाना में एनएचएआई का सर्विस लेन जर्जर:शहर में प्रवेश का मुख्य...

नगर थाना में एनएचएआई का सर्विस लेन जर्जर:शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग, राहगीर परेशान, हादसे बढ़े

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र में फुटहिया से अमहट को जोड़ने वाला एनएचएआई का सर्विस लेन पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है। यह मार्ग शहर में प्रवेश का मुख्य रास्ता है और प्रतिदिन जिले के वीआईपी, अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि इसी से आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई न देने से बाइक और साइकिल सवार अचानक उनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिससे यह मार्ग अब खतरे का रास्ता बन गया है। क्षेत्रीय नागरिकों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद हालात और भयावह हो जाएंगे। गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देंगे और बड़े हादसों की आशंका बढ़ जाएगी।स्थानीय निवासियों गंगा, विनोद, विकास, मोनू, संदीप और रामू ने प्रशासन तथा एनएचएआई से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments