Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरीद पर पैकोलिया पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च:असामाजिक तत्वों को...

बकरीद पर पैकोलिया पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च:असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, शांति बनाए रखने की अपील

#बस्ती_न्यूज

बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पैकोलिया पुलिस सक्रिय है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में, थाना पैकोलिया पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के कुर्दा, बेलघाट, तेनुआ, तेनुआ बाजार और मुस्लिम पैकोलिया सहित मुख्य बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने, अराजकता फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है, और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाना पैकोलिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया है। पैकोलिया पुलिस प्रशासन ने कहा, “शांति, सुरक्षा और सौहार्द हमारी प्राथमिकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments