#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी रामनवल के पुत्र राम प्रसाद चौधरी अपनी बहन के ननद के घर सजहरा गांव आए हुए थे। बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह सोने के लिए छत पर चले गए।देर रात अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। राम प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी आरती तथा दो छोटे बच्चों 5 वर्षीय आनंद और 3 वर्षीय अनिरुद्ध को छोड़ गए हैं। गांव में घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में रिश्तेदारी में आया युवक छत से गिरा:गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, दो बच्चों का पिता था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












