बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मुरली पुरवा गांव स्थित पंचायत भवन के पास हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मुरली पुरवा गांव निवासी अवध राम अपने 9 वर्षीय पोते पंकज और एक रिश्तेदार के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे पंचायत भवन के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अवध राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके पोते पंकज और बाइक चला रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
खैरीघाट में बाइक टक्कर में बुजुर्ग की मौत:मासूम सहित दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












