बड़खड़िया क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश से क्षेत्र के किसानों को भी लाभ हुआ। गन्ने की फसल को सिंचाई के लिए पानी मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। बड़खड़िया क्षेत्र की सड़कों पर कई जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया। जच्चा बच्चा केंद्र अस्पताल के पास चौराहे पर भी जलभराव की स्थिति बनी। इससे बारिश के मौसम में आवागमन में काफी दिक्कतें आती हैं।
बड़खड़िया में तेज आंधी-बारिश:सड़कों के गड्ढों में जमा पानी, राहगीरों को परेशानी; किसानों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












