Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में...

श्रावस्ती में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट


श्रावस्ती जिले में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से शनिवार को लोगों को राहत मिली। शाम को अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की। बारिश के कारण जिले के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह अब 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जनपद में अगले चौबीस घंटों के दौरान भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments