पुरंदरपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के पटवारी (26) पुत्र भुलन, निवासी अचलगढ़ नर्सरी, थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई है। वह पिछले छह साल से फरार चल रहा था और उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुरंदरपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को शनिवार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल हरेंद्र यादव पुलिस टीम में मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:पुरंदरपुर में 6 साल से फरार चल रहे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












