Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:रिंगरोड पुल के पास की...

सरयू नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:रिंगरोड पुल के पास की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के सरयू नदी में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला है। घटना विक्रमजोत के छावनी थानाक्षेत्र के छतौना गांव में अयोध्या रिंगरोड पर निर्माणाधीन पुल के पास हुई। देर शाम रिंगरोड पर कार्यरत कर्मचारियों ने शव को देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments