कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ में शनिवार देर शाम एक मिट्टी लदी ट्राली के पलटने से 12 वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई। यह घटना शौचालय की खुदाई के दौरान मिट्टी लादते समय हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शिकारगढ़ में शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। खुदाई से निकली मिट्टी को एक दोपहिया ट्राली पर लादा जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मिट्टी लादने के बाद ट्राली को खड़ा कर ट्रैक्टर लेकर चला गया था। ट्राली में पीछे की तरफ अधिक मिट्टी लादने और ट्रैक्टर से अलग होने के कारण, दोपहिया ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। दुर्भाग्यवश, ट्राली के पास खड़ा 12 वर्षीय बालक आतिश पुत्र प्रदीप इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में मिट्टी लदी ट्राली पलटी:हादसे में मासूम की मौत, शौचालय खुदाई के दौरान हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












