#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर उस समय हुई जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, दरियापुर जंगल टोला, तरकुलहवा निवासी अमित (पुत्र रामजी) अपनी मां आरती और मौसी की बेटी आरती के साथ सोनहा से घर लौट रहे थे। मंडप गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित की मां आरती (पत्नी रामजी) की मौके पर ही मौत हो गई। अमित और उसकी मौसी की बेटी आरती (पत्नी रामकुमार, निवासी नये गांव, रुधौली) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सोनहा थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी भानपुर भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है; घायल आरती का हाथ कट गया है और अमित को भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक आरती अपने पीछे एक बेटा अमित और चार बेटियां (रूपा, किरन, जानकी, गोलू) छोड़ गई हैं। अमित के पिता का निधन भी जनवरी 2026 में हो गया था, और अभी तक चारों बेटियों की शादी नहीं हुई है। वहीं, घायल आरती (मौसी की बेटी) के भी छह अविवाहित बेटियां हैं। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रक-बाइक भिड़ंत, मां की मौत:बेटा-बेटी घायल, जिला अस्पताल रेफर; सोनहा थाना क्षेत्र के मंडप गांव के पास हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












