Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नदी में डूबे युवक का शव बरामद:बस्ती में दूसरे लापता की तलाश...

नदी में डूबे युवक का शव बरामद:बस्ती में दूसरे लापता की तलाश जारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गाँव में नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक मनोज का शव बरामद कर लिया गया है। मनोज अपने दोस्त वीरेंद्र चौधरी के साथ नदी में नहाने गए थे, जहां दोनों लापता हो गए थे। रखिया गाँव निवासी 22 वर्षीय मनोज और 20 वर्षीय वीरेंद्र चौधरी नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान मनोज का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबौलिया थाना अध्यक्ष जीवन तिवारी ने बताया कि लापता वीरेंद्र चौधरी की तलाश जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और वीरेंद्र को जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास कर रही है। मनोज अपने पाँच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में इस घटना के बाद गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments