HomeHealth & Fitnessजोधपुर: मंडोर गार्डन टॉय ट्रेन हादसे में पांच साल की बच्ची की...

जोधपुर: मंडोर गार्डन टॉय ट्रेन हादसे में पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

जोधपुर। मंडोर गार्डन से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां अपने माता-पिता के साथ घूमने आई पांच साल की एक मासूम बच्ची की टॉय ट्रेन से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना से गुस्साए बच्ची के परिजनों और समाज के लोगों ने आज कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार बंबा निवासी मोहम्मद हबीब अपने परिवार के साथ रविवार शाम को मंडोर उद्यान घूमने गया था।

वहां वह टॉय ट्रेन में परिवार सहित बैठा था। इस दौरान ड्राइवर ट्रेन को बेहद तेज गति से चला रहा था और इसी दौरान उसने अचानक बेहद ब्रेक लगा दिया। ब्रेक का झटका इतना तेज था कि ट्रेन में बैठी मोहम्मद हबीब की पांच साल की मासूम बच्ची उछलकर बाहर जा गिरी।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बच्ची टॉय ट्रेन के चक्कों के नीचे आ गई। इसके साथ ही मुस्कान नामक एक अन्य युवती भी घायल हो गई। उन्हें घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं घायल युवती का फिलहाल इलाज चल रहा है। इस घोर लापरवाही को लेकर मृतका के पिता ने स्थानीय पुलिस थाने में टॉय ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति से ट्रेन चलाने के कारण ही उनकी बेटी की जान गई है और एक अन्य युवती अस्पताल पहुंच गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments