प्रयागराज । आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह प्रयागराज के सर्किट हाउस में प्रतियोगी छात्रों से संवाद कर रहे थे, तभी वहां अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सिटी सत्यम मिश्रा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने सांसद से कहा कि वह किनारे जाकर बात करें, जिससे सांसद भड़क गए और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
संजय सिंह ने कहा कि जिस परीक्षा पर चर्चा हो रही है, उसी परीक्षा को पास करके अधिकारी बने हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वह कानून व्यवस्था भंग कर रहे हैं, जिस कारण उन्हें रोकने आया गया। सांसद ने स्पष्ट कहा कि सर्किट हाउस जनता का स्थान है और यहां किसी को यह अधिकार नहीं कि वे बंद कमरे में चल रही चर्चा पर रोक लगाएं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर वह किसी सार्वजनिक स्थल या सड़क पर कार्यक्रम कर रहे होते, तब रोकथाम संभव थी, लेकिन सर्किट हाउस में ऐसा करना लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत प्रिविलेज कमेटी से करने की बात भी कही।
सांसद ने अधिकारियों से कहा, “यह पहली बार देख रहा हूं कि प्रशासन कह रहा है कि पेपर लीक पर बात मत कीजिए। लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है और यह मुद्दा चर्चा का विषय होना चाहिए।” सांसद ने यह भी कहा कि सर्किट हाउस जनता के पैसे से बना है और यहां किसी देश विरोधी गतिविधि का आरोप लगाना गलत है।
एडीएम सिटी और डीसीपी के सभागार पहुंचने के दौरान बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे, लेकिन सांसद ने संवाद जारी रखते हुए अधिकारियों को चेताया कि वह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन न करें।इस घटना ने प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधि के बीच अधिकार और हस्तक्षेप के मुद्दे पर बहस को बढ़ा दिया है।
सर्किट हाउस में सांसद संजय सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












