महराजगंज के फरेंदा के बरातगाड़ा ग्राम सभा स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर परिसर में बने पिंक शौचालय का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह शौचालय पिछले कुछ समय से जर्जर हालत में था, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही थी। शौचालय की फर्श और सीटें कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दैनिक भास्कर ऐप में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। नागरिकों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद पिंक शौचालय के पुनः संचालित होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के दुकानदारों को स्वच्छ सुविधाएं मिलेंगी। लोगों ने शीघ्र मरम्मत पूरी कर शौचालय को आमजन के लिए खोलने की उम्मीद जताई है। मंदिर के पुजारी राम मिलन यादव ने बताया कि पिंक शौचालय के चालू होने से महिला श्रद्धालुओं को विशेष सहूलियत मिलेगी। इससे आसपास के दुकानदारों को भी लाभ होगा। झावाकोट और बरातगाड़ा के डॉ. मूलचंद, उमेश गुप्ता, अमर सिंह, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, जय सिंह, मनोज यादव, सोनमती, प्रेम कुमार, गणेश शंकर मिश्रा (महाकाल बाबा) और किशन निषाद सहित कई अन्य लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा में पिंक शौचालय का मरम्मत कार्य शुरू:जर्जर हालत पर दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












