Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज बीडीओ का सुरेश प्रसाद गौतम ने कार्यभार संभाला:बोले- गांवों का सर्वांगीण...

कैसरगंज बीडीओ का सुरेश प्रसाद गौतम ने कार्यभार संभाला:बोले- गांवों का सर्वांगीण विकास और पारदर्शिता रहेगी प्राथमिकता


कैसरगंज विकास खंड को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गए हैं। सुरेश प्रसाद गौतम ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य विकास खंड में प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूत करना है। इससे पहले सचिन भारतीय बीडीओ कैसरगंज थे उनको बहराइच जनपद के रिसिया ब्लॉक भेजा गया पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में बीडीओ गौतम ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास, कार्यों में पारदर्शिता और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर दिया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने आश्वस्त किया कि गांव के प्रत्येक नागरिक के साथ न्यायपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार कराए जाएंगे। सुरेश प्रसाद गौतम ने यह भी बताया कि विकास खंड क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को तत्काल पूरा कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। गांवों में चकमार्ग, सड़क, नाली, खड़ंजा, स्वच्छता, पेयजल, आवास, शौचालय और मनरेगा से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और भ्रष्टाचार या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और अन्य कर्मचारियों से समन्वय बनाकर गांवों के विकास को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments