Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 11 घर जलकर राख:अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का...

बहराइच में 11 घर जलकर राख:अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का गृहस्थी का सामान स्वाहा


बहराइच जिले की महसी तहसील के चुरईपुरवा मंगलपुरवा गांव में भीषण आग लगने से 11 ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए। अज्ञात कारणों से भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे घरों में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल कदीर खान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घटनास्थल का जायजा लिया। लेखपाल कदीर खान ने बताया कि इस अग्निकांड में कुल 11 आवासीय झोपड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, आग की चपेट में आने से ग्रामीणों का लगभग 6 लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। प्रशासन ने नुकसान का सटीक आकलन कर लिया है और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है। इस अग्निकांड में जिन परिवारों के घर और सामान तबाह हुए हैं, उनमें असलम पुत्र बदलू, अकरम पुत्र बदलू, हनीफ पुत्र बदलू, कृपा पुत्र साँवली, दिनेश पुत्र कृपा, राजू पुत्र कृपा, सीताराम पुत्र गुद्दर, बिन्दवा पत्नी प्रभु, शाहरुख पत्नी अली हुसैन, इकबाल पुत्र अली हुसैन और सायरा पत्नी सौखत शामिल हैं। घर में आग लगने के बाद उनके पास अब न रहने के लिए छत बची है और न ही खाने-पीने का सामान। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजे और रहने के लिए तात्कालिक व्यवस्था करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments