विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इटवा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने पेंडारी गौशाला में पौधारोपण किया। उन्होंने गौवंश को छाया प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्य किया। इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारी जिम्मेदारी है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनूठी पहल है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इसी क्रम में, नगर पंचायत बिस्कोहर में अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। बिस्कोहर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिस्कोहर के अध्यक्ष कुंवर जी मिश्र, वरिष्ठ नेता डॉ. राजमणि दुबे, सभासद गणेश वरुण, लाल जायसवाल सहित कई संभ्रांत व्यक्ति और समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
इटवा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण:नगर पंचायत अध्यक्ष ने पौधे लगाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












