Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 गांवों में 200 पौधे लगाए:मानव सेवा संस्थान...

विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 गांवों में 200 पौधे लगाए:मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ ने चलाया वृक्षारोपण और जन जागरूकता अभियान


महाराजगंज, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ ने ठूठीबारी क्षेत्र के 10 गांवों में व्यापक वृक्षारोपण और जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 200 पौधे रोपे गए। क्लस्टर हेड वरुण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 22वीं वाहिनी एसएसबी बटालियन, ठूठीबारी कैंप के इंस्पेक्टर सुमित कुमार सिंह और लक्ष्मीपुर चौकी के सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। वृक्षारोपण अभियान में शीशम, आंवला, सागौन, अमरूद, लीची, बकैन, जामुन, अर्जुन, हरसिंगार और तूत सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, बच्चे, एसएसबी और पुलिस विभाग के जवान तथा मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments