HomeUncategorized2500 हजार इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

2500 हजार इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

श्रावस्ती पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई
थाना सोनवा व थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा सामूहिक बलात्कार, षड्यंत्र, SC/ST एक्ट और अवैध हथियार से संबंधित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार
कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस एक मोबाइल फोन ₹1200 नगद बरामद अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के मार्गदर्शन में श्रावस्ती पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष सोनवा एवं प्रभारी निरीक्षक भिनगा की संयुक्त टीम द्वारा भाखला पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।


इसी दौरान समय लगभग 00:30 बजे, जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ननके पुत्र रुस्तम, निवासी लौकीपुरवा, थाना कोतवाली भिनगा उम्र लगभग 26 वर्ष, जिसके विरुद्ध थाना भिनगा में सामूहिक बलात्कार, षड्यंत्र, SC/ST एक्ट और अवैध हथियार से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है, *ग्राम नेवरिया की तरफ से लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग की ओर एक सफेद रंग की TVS मोटरसाइकिल से आ रहा है तथा उसके पास अवैध तमंचा भी है।सूचना के आधार पर थाना सोनवा एवं प्रभारी निरीक्षक भिनगा की संयुक्त पुलिस टीम तत्काल *लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग पर ग्राम नेवरिया की ओर मोड़ पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी।इसी दौरान एक व्यक्ति उक्त मार्ग से मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लग गई*और वह घायल होकर गिर पड़ा।
तलाशी में उपरोक्त *व्यक्ति के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन व 1200 रुपए बरामद हुए उपरोक्त को सीएचसी सोनवा भेजा गया एवं वहां से जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया जिसका जिला अस्पताल भिनगा में दवाई इलाज चल रहा हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments