सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के लिए थानों और चौकियों पर ‘जनता प्याऊ’ की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह मानवीय पहल की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य थानों पर आने वाले फरियादियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। सोनौली के थानों में प्याऊ की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत थाना परिसर के मुख्य द्वार और फरियादी कक्ष के पास ठंडे पानी के मटके, घड़े और वाटर कूलर लगाए गए हैं। साथ ही, साफ-सफाई, स्वच्छ ग्लास और ढके हुए बर्तनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। यह सुविधा राहगीरों, मजदूरों और फरियादियों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिसिंग के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में थानों पर आने वाले पीड़ितों और सड़क पर चलने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। यह कार्य भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सोनौली थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुलिस ने भीषण गर्मी में शुरू किया ‘जनता प्याऊ’:एसपी के निर्देश पर थानों-चौकियों में मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












