Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कतर्नियाघाट में बाघ ने बाइक सवार दंपति पर हमला किया:महिला गंभीर घायल,...

कतर्नियाघाट में बाघ ने बाइक सवार दंपति पर हमला किया:महिला गंभीर घायल, पति को भी चोटें; इलाके में दहशत


कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में बिछिया बैरियर से लगभग सौ मीटर दूर एक पुलिया के पास बाघ ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 30 वर्षीय महिला सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके 40 वर्षीय पति जनार्दन को भी चोटें आईं। दंपति बिछिया से मिहींपुरवा की ओर जा रहे थे, तभी बाघ ने उन पर झपट्टा मारा। मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला सुशीला कारीकोट, नरायनताड़ा की निवासी हैं। बाघ के अचानक हमले से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पति ने शोर मचाकर बाघ को दूर भगाया, जिसके बाद महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बिछिया बैरियर के निकट बाघ की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस दौरान बाघ ने कई राहगीरों पर हमला करने का प्रयास किया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कतर्नियाघाट के वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष और सुजौली पुलिस की टीम बिछिया बैरियर पर तैनात है। टीम राहगीरों को जागरूक कर रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को जंगल के रास्तों पर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments