Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मनोरमा मेला कल से शुरू:तैयारियां लगभग पूरी, कुआनो-मनोरमा संगम तट पर लगेगा...

मनोरमा मेला कल से शुरू:तैयारियां लगभग पूरी, कुआनो-मनोरमा संगम तट पर लगेगा पांच दिवसीय आयोजन


लालगंज। महर्षि उद्दालक मुनि की तपोभूमि और कुआनो-मनोरमा के संगम तट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल मनोरमा मेला 2 अप्रैल से शुरू पांच दिवसीय इस मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन नदी की साफ-सफाई अभी तक नहीं हुई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस संगम स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अपने अनुज लक्ष्मण और माता सीता के साथ लिट्टी-चोखे का सेवन कर रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने संगम में स्नान कर बाबा मोक्षेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना भी की थी। यह भी मान्यता है कि इस संगम तट पर स्नान करके दान देने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा से एक दिन पूर्व चतुर्दशी की शाम को दूर-दराज से आए श्रद्धालु संगम तट के चारों घाटों पर लिट्टी-चोखे का सेवन करते हैं और अगली सुबह स्नान-दान करते हैं। मेले में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और बड़े व्यापारी आते हैं। इस संगम तट पर बाबा मोक्षेश्वर नाथ का एक प्राचीन शिव मंदिर भी है, जिसे प्रमुख आस्था का केंद्र माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा, परूवा और दुतिया को मेले का अपना विशेष महत्व है। इन तीनों दिनों में श्रद्धालु कुआनो-मनोरमा संगम में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं और बाबा मोक्षेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं। इस मेले का आयोजन ग्राम पंचायत और व्यापार मंडल के सहयोग से किया जा रहा है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments