HomeHealth & Fitnessविधायक ने स्व0 श्रीराम वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

विधायक ने स्व0 श्रीराम वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,11 जून(तरुणमित्र)। गुरुवार को गोला के ग्राम छतौनिया में स्वर्गीय श्रीराम वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोला विधायक अमन गिरी ने स्व. वर्मा को नमन किया और सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति मे टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

आयोजक में रोहित वर्मा को बधाई व शुभकामनायें दी गई। उपस्थित सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें प्रेषित की‌। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष गोला विनोद स्वर्णकार,विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, नगर महामंत्री धीरज वाजपेयी,भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी,सभासद सूर्य प्रताप सिंह, सभासद भोली गिरी,सौरभ शर्मा, विकाश वर्मा, डॉ दिनेश शर्मा,अवधेश वर्मा,वीरेंद्र कुमार,डॉक्टर किशोरी लाल, अजय पाल वर्मा,बृज किशोर, विनीत मिश्रा, प्रेमचंद राठौर सहित खेल प्रेमी,युवा साथी सहित ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments