थाना कोतवाली नगर द्वारा आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा नगर में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही साथ सभी से आमजन से अपील की गई कि मोहर्रम का त्योहार आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिक बिना किसी भय के त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।












