Homeक्राइम (Crime)राप्ती नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, साइकिल और चप्पलों से...

राप्ती नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, साइकिल और चप्पलों से हुई पहचान, SDRF-गोताखोर चला रहे सर्च ऑपरेशन

गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे राप्ती नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। उनके साथ गया एक किशोर किसी तरह बचकर घर पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को नदी किनारे चार साइकिलें और चार जोड़ी चप्पलें मिलीं, जिनसे डूबे किशोरों की पहचान हुई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डूबने वाले किशोर
1. बीरू राजभर (रानीडिहा)
2. अनिकेत यादव (रानीडिहा)
3. राजकरन उर्फ टाइमपास (रानीडिहा)
4. विवेक निषाद (मालवीय नगर)

ये सभी किशोर चार साइकिलों पर घर से निकले थे और मिर्जापुर गांव स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। बारी-बारी से सभी पीपा पुल पर चढ़कर नदी में कूद रहे थे। इसी दौरान चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए।

बचाव कार्य जारी
जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक चारों किशोरों के शव बरामद नहीं हो सके हैं।

परिजन नदी किनारे इंतजार कर रहे हैं और रो-रोकर बेटों के नाम पुकार रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। यह घटना गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने के दौरान होने वाले हादसों की श्रृंखला को एक बार फिर उजागर करती है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments