श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में 4 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। इस मजलिस में इमाम हुसैन की कुर्बानी और हक-इंसाफ की जंग को याद किया गया। मजलिस की शुरुआत जनाब आकिल रिजवी ने सलाम पढ़कर की। इसके बाद मौलाना जनाब शेख रईस अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब फरमाया। उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत और न्याय के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला, जिससे उपस्थित अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। शाहरुख हैदर और रेहान हुसैन ने नौहे पढ़े, जिसने माहौल को और भावुक कर दिया। इस अवसर पर शिया समुदाय के सकलैन हैदर, अम्मार रिजवी, नाज़िम अली रिजवी, कब्बन हुसैन, अफरोज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिसे अज़ा:4 मोहर्रम पर इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












