#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बैसुखिया गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने अम्बेडकर पार्क की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गांव की प्रमुख सड़क बनाने की मांग की। भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव और जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने अम्बेडकर पार्कों के संरक्षण और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद, बैसुखिया स्थित पार्क में अभी भी बाउंड्रीवाल और छाजन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, जिससे प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि अम्बेडकर पार्क के चारों ओर बाउंड्रीवाल और प्रतिमा पर छाजन लगाने से न केवल पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बाबा साहब के प्रति लोगों की आस्था और सम्मान भी सुरक्षित रहेगा। ज्ञापन में गांव की सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। प्राथमिक विद्यालय के सामने से अम्बेडकर पार्क होते हुए अनुसूचित जाति बस्ती तक जाने वाला यह मार्ग वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, और सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीम युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा और सड़क निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल, दुर्गावती, रेखा, साधना, लक्ष्मी, शकुन्तला देवी, संतराम, रवि किशन, गुड़िया, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डीएम से मिले ग्रामीण, अम्बेडकर पार्क और सड़क की मांग:बैसुखिया गांव में प्रतिमा सुरक्षा और सड़क निर्माण की मांग उठाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












