#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र में बखिरा रोड स्थित पूनम गैस एजेंसी के खिलाफ सोमवार को उपभोक्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कई सप्ताह से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने और कथित कालाबाजारी के आरोपों से नाराज लोगों ने यह कदम उठाया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में सड़क पर उतरने का फैसला किया था। मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह और पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार पांडे ने पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाकर गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि किसी कारणवश करीब एक हफ्ते से गैस नहीं आने के कारण भीड़ इकट्ठा हो गई थी, और स्थिति दो दिनों में सामान्य हो जाएगी।भीषण गर्मी के बीच गैस सिलेंडर के लिए लगातार चक्कर काट रहे राकेश, सीताराम, गुड़िया जैसे उपभोक्ताओं ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में सिलेंडर नहीं मिलने पर आक्रोश:उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












