HomeHealth & Fitnessरोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संघर्षशील युवा नेता रोहन शर्मा को गोरखपुर मंडल (महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर एवं देवरिया) का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
      यह महत्वपूर्ण दायित्व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा प्रदेश महासचिव डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा की उपस्थिति में सौंपा गया।
      रोहन शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समाज के मुद्दों पर उनकी निष्ठा, संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता उन्हें इस दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाती है। उनका मनोनयन संगठन के प्रति उनके समर्पण और निरंतर परिश्रम का सम्मान है। बधाई संदेश में कहा गया कि रोहन शर्मा अपनी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
     इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से रघुपति शर्मा, उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, राजन वर्मा, ठाकुर सोनी, अंगद शर्मा, रामराज शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, रामनैन शर्मा, रोहित कन्नौजिया, अभिमन्यु शर्मा, सागर विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, अंगद विश्वकर्मा, रवि अंगद विश्वकर्मा, मोदनवाल तथा सुरेन्द्र विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
      सभी ने रोहन शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments