रुधौली थाना क्षेत्र के उमरा खास गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह घटना दोपहर में गांव के उत्तर सिवान में सड़क के किनारे हुई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत बाल्टी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद हल्का लेखपाल अरविंद पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। इस अग्निकांड में उमरा निवासी जयराम, राजनारायण, राम दुलारे, अब्दुल गफ्फार, कृष्ण कांत, उदयराज, कृष्णा दिवाकर, भगौती, कुलदीप और रामदीन सहित कई किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
उमरा खास में अज्ञात कारणों से लगी आग:25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











