HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से हों मुहैया-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर मरीजों को लाभान्वित करें और जिले की रैंकिंग सुधारे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल का नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।जिलाधिकारी ने प्रसव पूर्व देखभाल (ए0एन0सी0) में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जे0एस0एस0के0) की समीक्षा के दौरान लम्बित भुगतान को शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं जिन्हें टीकाकरण नहीं मिल रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी पोर्टल पर टीकाकरण का नियमित अनुश्रवण करें व इसकी समीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी से भी करें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी इसकी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग की जाए।


इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से मुहैया हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमियां पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अशोक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजपाल सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क्रमशः के0के0 वर्मा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण, हेल्थ पार्टनर्स एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments