भारतीय जनता पार्टी ने जनपद बस्ती में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ इससे पहले पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य भी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रहते हुए ब्रह्मदेव यादव ने संगठन को मजबूती प्रदान की थी। उनकी रणनीतिक सोच और जनसंपर्क क्षमता से जिले में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ब्रह्मदेव यादव को बधाइयां मिल रही हैं। समर्थकों का मानना है कि वे नए दायित्व के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से शासन तक पहुंचाएंगे। आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए भी इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाजपा ने ब्रह्मदेव यादव को बनाया जिला उपाध्यक्ष:संगठन में उनके अनुभव और निष्ठा को मिली अहम जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











