Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)त्रिलोकपुर समाधान दिवस में दो मामले आए:एक का मौके पर निस्तारण, दूसरा...

त्रिलोकपुर समाधान दिवस में दो मामले आए:एक का मौके पर निस्तारण, दूसरा समिति को सौंपा गया


त्रिलोकपुर थाना परिसर में चतुर्थ शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने की। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित दो मामले सामने आए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दूसरे मामले के लिए एक समिति गठित कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। बैठक में पूर्व में लंबित मामलों को भी उठाया गया। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इन मामलों का थाने स्तर पर तुरंत निपटारा किया जाए। इस अवसर पर चौकी बिस्कोहर के अमित कुमार शाही, उपनिरीक्षक तालीमुद्दीन खान, विजय कुमार, शिव नारायण सिंह, रामायण प्रसाद, हेड कांस्टेबल मानसिंह, एहतेशान अहमद, जुनैद अहमद, सोनू शर्मा, कांस्टेबल प्रीति, सत्य प्रकाश यादव, मदन यादव उपस्थित रहे। राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक नरेंद्र देव, हल्का लेखपाल राम गोपाल श्रीवास्तव, राम कुमार तिवारी, देवी लाल गिरी, विजय कुमार और प्रभा कांत मौर्य सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments