Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)करमोहना के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक:एक युवक गंभीर रूप से घायल,...

करमोहना के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक:एक युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में करमोहना गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, करमोहना निवासी विक्रम किसी काम से बाहर गए थे। घर लौटते समय करमोहना गांव के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस दुर्घटना में विक्रम को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments